विस्थापन पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है 20 दिसंबर से धरना पर बैठेंगे : चन्द्रभान सिंह
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। प्रदेश में अभी सरकार बनी भी नहीं कि विरोध होना चालू हो गया, अभी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने पद की शपथ भी नही ली है औऱ लोग प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना पर बैठने की तैयारी में जुट गए हैं। दरअसल जिले में विस्थापन का मुद्दा अब जोर पकड़ता नजर आ रहा है, सोशल मीडिया पर आए दिन लोग विस्थापन रोकने के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि अपने हक अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए लोग अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी बीच बीते दिन ग्राम सर्रा में करीब 18 गांव के लोग एकत्रित हुए औऱ एक जनसभा का आयोजन किया। विस्थापन रोको सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे अटल सेना के अध्यक्ष कवि चन्द्रभान सिंह लोधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब हमें बैठके, सभा करने से कोई फायदा नहीं है अब सीधी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी पड़ेगी। अब हम अपने लोगों को जागरूक करके दमोह में कलेक्ट्रेट के सामने धरना पर बैठना पड़ेगा। कई बार हम लोगों ने ज्ञापन दे दिए कई बार सरकार को चेतावनी दे दी मगर सरकार कुछ नहीं सुन रही है अब समय आ गया है कि हम अपने लिए लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ें। साथ ही हमारी अटल सेना के सभी सदस्य मिलकर इस लड़ाई को कयामत तक ले जाएंगे। श्रीकांत पोर्ते ने कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि विस्थापन के बाद ये गरीब लोग कंहा जाएंगे, ये सरकार का तानाशाही फरमान है हम इस फरमान के खिलाफ लड़ेंगे और विस्थापित होने से बचाएंगे। दीनदयाल पटेल ने कहा कि सरकार को बहुत समय दे दिया है अब नहीं देंगे हम लोग 14 दिसंबर से विस्थापन रोको यात्रा निकाल रहे हैं और 20 तारीख़ से धरने पर बैठ रहे हैं। बता दें कि इस मुद्दे को लेकर सियासी मामला भी गरमाया हुआ है। सभा में करीब 18 गांव के लोग शामिल हुए जिनमें मुख्य वक्ता के रूप में कवि चन्द्रभान सिंह लोधी, अर्जुन सिंह लोधी, नीलेश लिमरदार, पुष्पेंद्र सिंह लोधी, नौने लाल परस्ते, देवी सिंह गौंड फुलर, भोजराज सिंह, देवेंद्र सिंह, नीलेश सिंह, परम सिंह गौड़ सारा, दिनेश खरे सरपंच, जगन सिंह गौंड सर्रा, अशोक सिंह गौड़ फुलर, हल्लाई गौंड माधो, टेक सिंग गौंड सर्रा, तुलसी राम कुदपुरा, कोमल चन्द बोरिया, गुलाब जैन मंझगवा सर्रा, लटोरी सिंग, राजकुमार सर्रा, कनई गौंड सर्रा, फागू कुतपुरा, प्रहलाद सिंह, सोनी सींग सनाई, बसोरी पटेल, खेत सिंग, कैलाश पटेल मझगवा, महेश सींग, शिवलाल, रमेश पटेल इत्यादि लोग सभा में उपस्थित रहे।



