शासकीय पट्टे की भूमि बिना परमिशन, बिना रजिस्ट्री के सीधे नामांतरण के संबंध में सौंपा ज्ञापन
जनपद पंचायत सदस्य पप्पू सिंह ने फिर उठाया हलगज का मामला
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत सदस्य पप्पू सिंह लोधी ने जनसुनवाई में कलेक्टर दमोह के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने बताया कि ग्राम हलगज, पटवारी हल्का नंबर 57 तहसील व जिला दमोह में खसरा नं. 554/1 रकवा 2.00 हे. का कृषि भूमि पट्टा भगवत बसोर पिता घोपलिया बसोर साकिन हलगज को एवं खसरा नं. 554/2 रकवा 1.04 हे. का कृषि भूमि का पट्टा गंगू पिता पूरन अहिरवाल को मिला था, जिसको पटवारी द्वारा शासकीय रिकार्ड में अवैध रूप से हेराफेरी कर पटवारी रिकार्ड में सीधे विक्रम सींग पिता हाकम सींग के नाम बिना कोई शासकीय आदेश के एवं बगैर कोई रजिस्ट्री के सीधे दर्ज कर दिए जो कि वर्ष 2003-04 में दर्ज किये गए जो कि नियम विपरीत है एवं पट्टों की शर्तों का उल्लंघन है।
जनपद पंचायत सदस्य ने मांग की है कि उक्त मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करते हुए उपरोक्त पट्टे निरस्त कर शासकीय दर्ज किये जावें।



