देश विदेशधार्मिक

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को खुलेंगे

उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022

उखीमठ/ रूद्रप्रयाग । विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष शुक्रवार 6 मई प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर वृश्चिक लग्न में खुलेंगे। जबकि भगवान श्री केदारनाथ जी की पंचमुखी उत्सव डोली 2 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगी जबकि 1 मई को भैरवनाथ जी की पूजा की जायेगी।
डोली 2 मई गुप्तकाशी,3 मई फाटा,4 मई गौरीकुंड 5 मई को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
6 मई शुक्रवार प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।
पंचकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में शिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित संक्षिप्त धार्मिक समारोह में रावल भीमाशंकर की उपस्थिति में पूजा- अर्चना,पंचाग गणना के पश्चात यात्रा वर्ष 2022 हेतु श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई।

Related Articles

Back to top button