मध्य प्रदेश

श्रीराम डेरी नहर के पास बड़ी लाइन 15 दिन से टूटी, जिम्मेदार अंजान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । श्रीराम डेरी उमरियापान नर्मदा नहर के पास हैं । डेरी में करीब 20 जानवर बधे हुए हैं । उनके जानमाल का खतरा हैं। विधुत मंडल उमरियापान आफिस में डेरी संचालक मनु चौरसिया द्वारा लगातार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं कोई ध्यान नही दे रहे हैं, जिसके कारण कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती हैं । डेरी संचालक के द्वारा 1912 एवं 181 एवं में शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। विधुत मंडल कार्यलय उमरियापान में भी जाकर शिकायत की गई लेकिन जिम्मेदारो ने कोई ध्यान नहीं दिया । बिजली ना होने के कारण जीव- जंतुओ से भी खतरा हैं, कभी भी कुछ भी हों सकता हैं। विधुत मंडल के उच्चाधिकारियों से मांग की है तत्काल विधुत मंडल उमरियापान को आदेशित करे कि बड़ी लाइन में सुधार कार्य करने के लिए निर्देशित करे जिससे कोई बड़ी घटना ना घट सकें ।

Related Articles

Back to top button