मध्य प्रदेश

CM Rise School में कर रहे मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरने मौत

ठेकेदार ने नहीं दिए थे सुरक्षा उपकरण
पन्ना । एमपी के पन्ना जिले के अजयगढ़-छतरपुर बाइपास के पास निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग से युवक की मौत हो गई। वह तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था। इसी दौरान नीचे गिर गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही ठेकेदार जिला अस्पताल से भाग गया।
जानकारी के अनुसार नगर के पुराना पन्ना के आगे सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही नल फिटिंग का भी कार्य चल रहा है। जिसमें बी आर गोयल नाम की इंदौर की कंपनी, सपना ट्रेडर्स नाम की कंपनी मिलकर काम कर रही हैं।
जिसमें काम के लिए 100 से ज्यादा मजदूर लगाए गए थे। रविवार दोपहर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में स्वतंत्र पिता बृजलाल पटेल उम्र 21 साल निवासी हनुमतपुरा के साथ अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे। इसी दौरान छड़ काटने के दौरान मजदूर को करंट का झटका लगा और वह तीन मंजिल से सीधे नीचे गिर गया। जिसे तुरंत जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई।
मृतक के पिता बृजलाल पटेल ने बताया कि एक भाई और एक बहिन सिर्फ दो संतान थी। बेटी की शादी हो चुकी है। घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं से हम दोनों मजदूरी का काम कर घर चलाते थे। सीएम राइज की बिल्डिंग में करीब 5 महीने से काम कर रहे थे।
लेकिन इस दौरान कभी भी ठेकेदार की तरफ सुरक्षा के उपकरण नहीं दिए गए। न ही कोई सुरक्षा के इंतजाम किए। अगर बिल्डिंग निर्माण के सुरक्षा के इंतजाम होते तो आज यह हादसा नहीं होता। वहीं मृतक के परिजनों ने निर्माण कंपनी से परिजनों को मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button