श्री हनुमान प्रकटयोत्सव को लेकर बैठक सम्पन्न
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर थाना परिसर में श्री हनुमान प्रकटयोत्सव की मीटिंग का आयोजन किया गया है । आगामी दिवस 6 अप्रैल को नगर में विशाल वाहन रैली व भंडारे के आयोजन के पहले स्थानीय प्रशासन व गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में होने वाली विशाल रैली के भव्य आयोजन व उचित व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन किया गया ।
इस बैठक में अनुविभगीय अधिकारी राजस्व श्रृष्टि प्रजापति, अनुविभगीय अधिकारी पुलिस भावना मरावी, थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील वर्मा, बीएमओ डाँक्टर सुनील लटीयार, विधुत विभाग, कर्मचारीगण के साथ स्थानीय वरिष्ठ नागरीक व पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे ।
नगर में हनुमान प्रकटयोत्सव को लेकर निकलने वाली रैली व भंडारे की उचित व्यवस्था के साथ अन्य विषयों को लेकर चर्चाए रखी गई ।
बैठक में विनोद खत्री, राजा मोर, मामा कुररिया, विकाश दुबे, नरेन्द्र दुबे, संजय श्रीवास्तव, संदीप व्यहार, अनुपम सराफ,शिशिर पान्डे,आशीष सरदार, जितेन्द्र श्रीवास, प्रदीप पान्डे के आदि उपस्थित रहे ।



