मध्य प्रदेश

श्री हिंदू उत्सव समिति के महासचिव वने तिलक शाक्या, फूल माला पहनाकर किया स्वागत

शाक्या ने कहा दिये गये दायित्व पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
रायसेन। 
श्री हिंदू उत्सव समिति रायसेन के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति ने समिति के पदाधिकारीयों के सहमति से अधिमान्य पत्रकार तिलक शाक्या को महासचिव के पद पर नियुक्त किया है एवं फूलमाला पहनाकर शाक्या को नियुक्ति पत्र प्रदान किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
श्री हिंदू उत्सव समिति के महासचिव बनने पर तिलक शाक्या को विजय लोहट कंछेदी चक्रवर्ती,  राधेश्याम सराठे, सूर्या सराठे, राहुल कर्ण, मलखान सिंह रावत, बारेलाल सूर्यवंशीं, गिरजेश कुशवाह, भुवनेश्वर कुशवाह, बबलू वर्मा, हुकम सिंह तेकाम, राहुल राजौरिया, अमित पप्पू शर्मा आदि ने बधाई दी है एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है। तिलक शाक्या ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए समिति द्वारा दिये गये दायित्व पर पूरी तरह खरा उतरने का वचन दिया है।

Related Articles

Back to top button