क्राइम
संगठन ने पकड़वाई 3 पेटी लाल अवैध शराब
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। भगवती मानव कल्याण एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के तत्वाधान में चलाएं जा रहे नशा विरोधी जनआंदोलन के तहत बांदकपुर देव नगरी के मेला ग्राउंड में 3 पेटी लाल अबैध शराब पकड़ी पुलिस को सूचना देकर जप्त कराई जिसमें आरोपी राजेन्द्र तिवारी निवासी आंनू को गाड़ी नंबर एमपी 34 एमएन 1308 से चौंकी बांदकपुर थाना हिण्डोरिया पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। जहां पुलिस ने आरोपियों के विरूद्व मामला दर्ज कर अवैध शराब जप्त कर ली है। संगठन के ब्लाक मीडिया प्रभारी आनंदी रजक ने बताया कि संगठन द्वारा लगातार नशा विरोधी आंदोलन चलाया जा रहा है एवं आगे भी अवैध शराब को पकड़वाने का प्रयास जारी रहेगा।



