कृषि

कीटनाशक दवा से लहसुन की फसल बर्बाद, पीड़ित किसान की शिकायत

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । मां अम्बे ट्रेडर्स बस स्टैंड देवरी द्वारा दी गई कीटनाशक दवा से लहसुन की फसल बर्बाद होने की शिकायत किसान भूपेंद्र सिंह राजपूत आत्मज राजेंद्र सिंह राजपूत निवासी गोरखपुर, देवरी तहसील देवरी ने वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी से की है।
पीड़ित किसान ने शिकायत करते हुए बताया कि मैने अपनी भूमि पर लगाये गये लहसुन की फसल में डालने के लिये दिनांक 15 अक्तूबर 2023 को मां अम्बे ट्रेडर्स बस स्टैंड देवरी से कीटनाशक दवा खरीदी थी जिसका छिड़काव मेरे द्वारा मेरी रकवा 2.25 एकड़ में किया गया था परंतु कीटनाशक दवा डालने पर मेरी 1.50 एकड़ की फसल खराब हो गई है जिससे मुझे काफी नुकसान हुआ है. मां अम्बे ट्रेडर्स बस स्टैंड देवरी से ली गई दवा डालने पर खराब हुई फसल का मुआवजा राशि मिलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button