मध्य प्रदेशराजनीति

संजय सिंह बने सागर जिला भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । सुरखी विधानसभा के संजय सिंह बने सागर जिला भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी, संजय सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने पिछले दिनों सुरखी विधानसभा के ही धीरज सिंह को किसान मोर्चा का सागर जिला अध्यक्ष बनाया था इसके बाद अब सुरखी विधानसभा के ही निवासी भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता संजय सिंह सेमराघोंना को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है ।
बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी और सागर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सरोठिया की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा मे संजय सिंह सेमराघोंना को जिला सोशल मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है वहीं संजय सिंह ने इस नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा।

Related Articles

Back to top button