मध्य प्रदेश

अतिथि शिक्षकों ने महा पंचायत की घोषणाओं को लेकर तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की घोषणा पर नहीं हुआ अमल
रिपोर्टर : मनीष यादव

पलेरा । पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा पर नहीं हुआ अमल जिसको लेकर सोमवार को अतिथि शिक्षकों के द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 2 सितंबर 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आज तिथि शिक्षकों की महापंचायत आयोजित की गई थी किंतु आदेश में की गई घोषणाओं पर आज तक अमल नहीं किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर अतिथि शिक्षकों की विभागीय पात्रता परीक्षा आयोजित कर नियमित शिक्षक बनाया जाएगा, शिक्षक भर्ती में 50% आरक्षण दिया जाएगा शिक्षक भर्ती में प्रतिवर्ष चार अंक और अधिकतम 20 अंक बोनस दिया जाएगा, अतिथि शिक्षक भर्ती में अनुभव और वरिष्ठता की आधार पर पूरे 1 वर्ष का अनुबंध किया जाएगा विगत 2023 – 24 में स्कूल शिक्षा विभाग में 72200 अतिथि शिक्षक कार्यरत थे किंतु वर्तमान सत्र में 2024-25 में उच्च पद पर प्रभार स्थानांतरण सीधी भर्ती हेतु पोर्टल पर पद रिजर्व रखे जाने से रिक्त पद प्रदर्शित नहीं हो रही जिसके कारण वर्तमान में मात्र 20 से 25000 अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियां हुई शेष और तिथि शिक्षक अपनी नियुक्ति को लेकर मानसिक रूप से बहुत ज्यादा परेशान है. ज्ञापन में बताया गया है कि स्कोरकार्ड में अनुभव के प्रति 10 अंक और अधिकतम 100 अंक जोडे जाए सीधी भर्ती उच्च पद प्रभार स्थानांतरण प्रतिक्रिया से बाहर हुए अतिथि शिक्षकों को अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर रिक्त पदों पर समायोजित किया जाए उच्चतर पद पर व्यवहार स्थानांतरण सीधी भर्ती हेतु पोर्टल पर रिजल्ट रखे गए पदों की तत्काल पोर्टल पर प्रदर्शित किए जाएं पोर्टल पर प्रयोगशाला सहायक के पद खोले जाएं सत्र 2023-24 में 30% से कम परीक्षा परिणाम देने वाले अतिथि शिक्षकों को सत्र 2024-25 में नियुक्ति हेतु एक मौका दिया जाए। अतिथि शिक्षकों ने जानकारी देते हुए बताया है कि अतिथि शिक्षकों के जीवन के कई वर्ष अल्प मानदेय में पूर्ण निष्ठा और लगन ईमानदारी के साथ अध्यापन के कराया गया किंतु आज तक हमारा भविष्य अंधकार में बना हुआ है इसलिए हमारे भविष्य को देखते हुए प्रमुख मांग महापंचायत की घोषणाओं के आदेश तथा तात्कालिक समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के आदेश निर्देश जारी किए जाने की मांग शासन प्रशासन से की गई है। यदि 4 सितंबर 2024 तक महापंचायत में की गई घोषणाओं के आदेश और तात्कालिक समस्याओं का निराकरण तत्काल नहीं किया जाता है प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा गया है 5 सितंबर 2024 को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश भर की अतिथि शिक्षक तिरंगा नया यात्रा लेकर मुख्यमंत्री निवास जाएंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने में अतिथि शिक्षक पंकज नायक, रामचंद्र नायक, कालीचरण अहिरवार, अखिलेश गुप्ता, हरिकांत तिवारी, अमित परमार, खूबचंद अहिरवार, सीताराम तिवारी, भावना खरे, अमित अहिरवार, कैलाश, करन सिंह यादव, गौरव तिवारी, विजेंद्र रजक, कपिल देव नायक, सुरेंद्र कुमार अहिरवार, रघुनंदन अहिरवार, प्रेमचंद सहित बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button