मध्य प्रदेश

माटी का तिलक कर बोले सिहोरावासी, इसी सरकार से लेंगे जिला सिहोरा

सिहोरा जिला आंदोलन का छब्बीसवाँ रविवार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान. कटनी ।
सिहोरा को जिला बनाने की मांग कर रहे लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति सिहोरा के सदस्यों ने धरने में आने वाले और सड़क से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सिहोरा की माटी का तिलक लगाकर हुंकार भरी कि वे शिवराज की इसी सरकार से सिहोरा जिला की अपनी मांग पूरी कराकर रहेंगे।
शक्ति प्रदर्शन की तैयारी शुरू:- लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने घोषणा की कि अब शीघ्र ही एक विशाल रैली सिहोरा जिला की मांग को लेकर आयोजित की जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहेंगे।अगले रविवार के धरने में इसकी तिथि और रणनीति घोषित की जाएगी।
रविवार के धरने में अनिल जैन, नंद कुमार परौहा, नागेंद्र क़ुररिया, राजभान मिश्रा, आर पी बड़ गैया, गुड्डू कटैहा, मानस तिवारी, रामलाल साहू, अमित बक्शी, सुशील जैन, नत्थूलाल पटेल, ए के साही सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button