क्राइम

कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घण्टे के अंदर किया खुलासा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता 24 घंटे अंदर चोरी किया खुलासा दिनांक 28 जनवरी 2023 को भा.ज.पा नेता लकी उर्फ सचिन पिता संजय गांगरा के घर में अज्ञात चोरों द्वारा सोने चाँदी के आभूषण एवं नगदी रुपये की हुई थी जो उक्त चोरी के संबंध में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी कोतवाली में मार्गदर्शन में चोरो की धरपकड़ एवं चोरी में गये सोने चाँदी के आभूषण एवं नगदी की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया, जो पुलिस टीम सी.सी.टी.व्ही फुटेज एवं सायबर सेल की मदद से 03 संदेहियों को पकडकर एवं चौरी के संबंध में पूछताछ किया जिनके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया एवं उनके पास से चोरी गये सोने चाँदी के आभूषण एवं नगदी प्राप्त किया। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरष्कृत करने की घोषणा की है।
आरोपी रामकुमार पिता मुकेश रजक उम्र 20 निवासी श्रीवास्तव कालोनी दमोह, धर्मेन्द्र पिता मुरारी पटैल उम्र 20 साल निवासी गंजी थाना हिण्डोरिया, सोनू उर्फ खेतसींग पिता मनेश सींग लोधी उम्र 19 साल नि. बडयाऊ थाना नोहटा
जब्त मशरूका लगभग 01 लाख रूपये के सोने-चाँदी के आभूषण एवं 150000/- रूपये नगद
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली विजय राजपूत, सउनि गोविंद सिंह, सउनि उषा, प्रआर. राकेश आठ्या (सायबर सेल) प्रआर. अनिल गौतम आरक्षक नवीन आरक्षक नरेन्द्र आरक्षक योगेन्द्र आरक्षक ओमप्रकाश का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button