सागोन की तस्करी करते हुए वन अमले ने पकड़ा, एक आरोपी सहित तीन मोटर साइकिल से 23 नग चरपट की जप्त
रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । बीती रात वन परिक्षेत्र बम्होरी के अंतर्गत आने वाले भगदेई ग्राम के पास वन अमले द्वारा घेराबंदी कर सागौन पेड़ो को काट कर तस्करी करते पकड़ा।
दिलीप उईके डिप्टी रेंजर ने बताया कि बीती रात को हम सभी गस्त कर रहे थे तभी तीन मोटर साइकिल पर सागोन की लकड़ी ले जाते हुए कुछ लोगो को देखा, पीछा कर वाहनों को पकड़ा एक आरोपी गोरेलाल बाजनी को पकड़ सके जबकी दो अन्य आरोपी प्रहलाद कोरी रामगढ़, अपने साथी सहित मौके से फरार हो गए तीन मोटर साइकिल सहित 23 नग चरपट सागोन 0.335 घन मीटर जप्त की गई है जिनकी कीमत 33000 हजार रुपएआंकी गई है मोटर साइकिलो की नंबर से जांच की गई जोकि चोरी की निकलने की आशंका है प्रकरण दर्ज कर न्यायालाय में पेश किया गया। वन अमले में दिलीप उइके डिप्टी रेंज, विमलेश चौधरी वन रक्षक, आकाश कुमरे वन रक्षक, राजेंद्र ठाकुर वनरक्षक चांद मियां, अरशद खान सुरक्षा कर्मी शामिल रहे।



