मध्य प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई

रिपोर्टर :अर्जुन सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत जबेरा की ग्राम पंचायत कोरता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई । रैली में महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण राय अन्नू बाबा रैली में सम्मिलित हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ महिलाओं ने नारे लगाए, मतदान करना अपना अधिकार हे इसके बदले में ना लो उपहार, नहीं करें हम मतदान होगा हमें बड़ा नुकसान, ऐसे नारे लगा कर गांव में रैली निकाली। महाविद्यालय पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि बहुत से लोग ऐसे होते है जो सोचते है कि सभी नेता बेईमान है तो वोट देने क्यों जाएँ? तो आपको यह मालूम होना चाहिए कि उन बेईमानों में जो सबसे कम बेईमान हो या थोड़ा बहुत ईमानदार हो. आपको उसे चुनना है। अगर आप सच बुराई और भ्रष्टाचार के खिलाफ है तो कुछ ऐसा करे जिसे भविष्य की राजनीति का हिस्सा बन सके. इस देश के विकास के लिए आप जरूर मतदान करें। जिसमे आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रेमबाई प्रधान, सहायिका रजनी राय, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा राय, और गांव की महिलाएं, रुकमन, गेंदाबाई, मालती राय, अंजनी राय, सुसीलाबाई, सरस्वती मेहरा, जनकरानी ठाकुर सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button