मध्य प्रदेश

सिविल अस्पताल में अव्यवस्थाएं लाल पर्चे पर भी ले रहे पैसे, स्वास्थ्य मंत्री के जिले के हाल

रिपोर्टर : पवन सिलावट
रायसेन । बरेली सिविल अस्पताल में भर्राशाही इस कदर हॉबी है । रोज देखने को मिल जाता है बीएमओ डॉ. हेमंत यादव शायद सिविल अस्पताल को संभाल नही पा रहे या फिर उन्होंने कर्मचारियों को खुली छूट दे दी मरीजो को लूटने की, मामला कुछ ऐसा ही है। बरेली सिविल अस्पताल में मुफ्त पर्चे के लिए जा रहे 10 – 10 रुपये मरीज हो रहे परेशान मीडिया को देख भड़के मरीज डॉक्टर हेमंत यादव पर लगाये आरोप
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के गृह जिले में मरीजो को किस तरह लूटा जा रहा है वो बरेली सिविल अस्पताल में देखने को मिल जाता है । जहां नि:शुल्क पर्चे के भी 10 – 10 रुपये मरीजो से बसूले जा रहे है। और यह सब बीएमओ डॉ हेमंत यादव के नाक के नीचे हो रहा है । सोमवार को कुछ मरीज जिनके पास गरीबी रेखा के राशन कार्ड थे उन मरीजो को नि:शुल्क पर्चे पर डॉक्टर को देखना था लेकिन पर्चा बनाने बाले कर्मचारी ने इन मरीजो से 10 रुपये के हिसाब से पैसे बसूले ऐसे मरीज जब हमारे सम्पर्क में आये तो आनन फानन में बीएमओ डॉ. हेमंत यादव ने एक मरीज के पैसे बापिस कर दिए अब आप समझ सकते है । किस तरह मरीज लूटने को तैयार है सवाल उठता है स्वास्थ्य मंत्री के जिले में ऐसे हालात तो दूसरी जगह क्या होगा।

Related Articles

Back to top button