मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) की बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । रविवार को ब्लॉक सिलवानी के ग्राम कुंडाली के श्रीराम जानकी गुथेरिया मंदिर में अखिल भारतीय लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) की बैठक हुई सम्पन्न। बैठक में प्रदेश महासचिव आलोक रघुवीर सिंह भदौरिया के द्वारा 21 अगस्त 2022 को ग्वालियर मे आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा बनाई एवं समझाई गई ।
प्रदेश महासचिव एवं ज़िला अध्यक्ष की सहमति से अखिल भारतीय लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक सिलवानी की ब्लॉक कार्यकारणी गठन किया गया जिसमें ब्लाक अध्यक्ष रामलखन लोधी को बनाया गया, समस्त पदाधिकारी एवं उपस्थित अधिकारी कर्मचारीगणो के द्रारा रामलखन लोधी को तिलक लगाकर एवं फूल मालाये पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाऐ दी।
इसके बाद नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि मदन गोपाल वर्मा जनपद सदस्य सिलवानी, हेमंत कुमार लोधी उप सरपंच ग्राम कुंडाली एवं नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक हेमंत कुमार लोधी का तिलक लगाकर एवं फूल मालाये पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाऐ दी।
कार्यक्रम मे प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह भदौरिया, ज़िला अध्यक्ष रायसेन लोधी समाज लक्ष्मण सिंह भदौरिया, महिला ज़िला अध्यक्ष श्रीमती वर्षा लोधी, ज़िला अध्यक्ष आलोक संघ रायसेन संधीरसिंह लोधी, कल्याणसिंह लोधी संगठन सचिव, शंकरसिंह लोधी ब्लाक महासचिव, मदनगोपाल वर्मा जनपद सदस्य, हेमंत लोधी उप सरपंच, रामलखन लोधी ब्लाक अध्यक्ष आलोक संघ, हेमंत कुमार लोधी उच्च माध्यमिक शिक्षक, हरिसिंह लोधी ज़िला उपाध्यक्ष ओबीसी महासभा, हरिशंकर लोधी शिक्षक, शैलेन्द्र लोधी मेन्टर मुख्यमंत्री जन अभियान परिषद, सुप्यार लोधी एलआईसी, थानसिंह लोधी, छिदामीलाल लोधी, धर्मेंद्रसिंह पटेल पूर्व उप सरपंच सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button