मध्य प्रदेश

लगातार बेलगाम बड़े-बड़े हाईवा ट्राला डंपरों से नागरिक परेशान

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। स्टेट हाईवे 44 नगर के बीच बाजार से निकला हुआ है, एनटीपीसी वह अन्य कंपनियो के लगातार बेलगाम दौड़ने वाले बड़े-बड़े हाईवा ट्राला डंपरों से लोगों को बहुत ही परेशानी हो रही है लोगों का जीना दूभर कर रखा है इन लगातार निकलने वाले बड़े-बड़े वाहनों ने, कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है इस रोड पर कई लोग काल के गाल में समा गए हैं और अभी भी छोटी-मोटी दुर्घटना इन बाहनों के कारण हो रही हैं पर किसी जनप्रतिनिधि ने इस सबसे बड़ी समस्या के बारे में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, नगर में उड़ती हुई धूल के गुब्बारे, अगर एक भी डंपर हाईवा इस रोड से दौड़ता हुआ निकलता है तो उसके पीछे मानो अंधकार छा जाता है धूल ही धूल का साम्राज्य छा जाता है और फिर एक के पीछे निकलने वाले दर्जनों की तादात में, क्या हाल होता होगा यहां रहने वाले लोगों का, लोगों को इस धूल भरी रोड पर चलना मुश्किल है सामने सामने वाहन दौड़ रहे हैं पीछे पीछे निकलने वाले लोग नाक पर रूमाल रखकर निकल रहे हैं लोगों की आंखों में भी धूल भर जाती है छोटे-छोटे बाहन वाले भी इस धूल से बहुत परेशान है, पर क्या करें यहां का दुर्भाग्य ऐसा ही है ड्राइवर बाजार के अंदर स्पीड भी कम नहीं करते अपने वाहनों की, एक और जहां नगर को तीर्थ क्षेत्र दादा धाम बनाने जैसी योजनाएं चल रही हैं वहीं इन छोटी-मोटी समस्याएं भी हल नहीं हो पाती सिर्फ आश्वासन ही मिलता है, वहीं इन बेलगाम दौड़ने वाले बड़े-बड़े वाहनों से उड़ने वाली धूल से लोगों को सर्दी जुकाम एलर्जी सहित कई बीमारियां हो रही हैं घरों में धूल ही धूल निकलती है लोगों की दुकानों पर धूल छा जाती है रोड पर पानी भी नहीं डलता, आखिर इन समस्याओं से नगर को निजात मिल पाएगी कि नहीं कि ऐसे ही परेशान होते रहेंगे नगर के लोग इन समस्याओं पर शासन प्रशासन ध्यान दें।

Related Articles

Back to top button