काबड़ यात्रा निकाली जाकर भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना की गई
सिलवानी। तहसील के चंद्रपुरा गांव में कावड़ यात्रा के समापन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयदीप पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कावड़ यात्रियों ने नर्मदा घाट बोरास से जल एकत्रित किया और
अपने निज निवास पर भगवान शंकर के बर्फ से निर्मित शिवलिंग का जलाभिषेक कर कार्यक्रम मनाया गया। वही श्रद्धालुओ द्वारा रुद्री का निर्माण का पूजन एवं अभिषेक किया गया।
जिसमें आर्केस्ट्रा के कलाकारों द्वारा संगीत में शिव अर्चन प्रस्तुत किया गया। विशाल भंडारा आयोजित किया गया। साथ ही पटेल परिवार चंद्रपुरा
की ओर से सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जयदीप पटेल ने
बताया कि यह कावड़ यात्रा प्रतिवर्ष निकाली जाती है और आगामी वर्षों में भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम में भोपाल से वर्फ से निर्मित बर्फानी बाबा व भगवान शंकर का पूजन अर्चन भी किया गया। अंत में वा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।

