सीएम राइज स्कूल भवन नक्शा बदलने के लिए अधिकारियों ने किया दौरा
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सीएम राइज उत्कृष्ट स्कूल का नया भवन निर्माण को लेकर पूर्व में बनाए गए नक्शे को चेंज करने के लिए जिला मुख्यालय सहित संबंधित ठेकेदार के इंजीनियर ने एसडीएम अभिषेक चौरसिया के मार्गदर्शन में स्कूल परिसर का निरीक्षण किया और कस्बा पटवारी अंकुर श्रीवास्तव ने पूरे परिसर की रूपरेखा संबंधितो के सामने रखी जिसमें खेल ग्राउंड को बचाकर दूसरी ओर भवन तैयार करने के लिए भूमि की जानकारी उपलब्ध कराई गई जिस पर आए हुए अधिकारियों ने बारीकी से अध्ययन किया और 1 सप्ताह में नक्शा चेंज कर ठेकेदार को लेआउट देने की बात कही।
आपको बता दें कि सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण शुरू होने से पहले परिसर की बाउंड्री का निर्माण किया जाना है जिसको लेकर गत दिवस सीमांकन किया जाकर करीब 7 दर्जन लोगों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए गए हैं वहीं शुक्रवार को टीचर्स के लिए बनाए गए क्वार्टर जमींदोज किए जाएंगे पुराने जो भी भवन हैं मिडिल सेक्शन एवं पूर्व छात्रावास भवन को भी शीघ्र ही गिराया जाने को लेकर चर्चा की गई है संबंधित विभाग से एनओसी प्राप्त कर उन्हें जमींदोज करने के उपरांत बच्चों को खेलने के लिए स्थान सुरक्षित कर काम लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर उत्कृष्ट स्कूल प्रभारी प्राचार्य एम एल बघेले भी अपनी टीम के साथ उपस्थित थे।
इस संबंध में एसडीएम अभिषेक चौरसिया का कहना है कि स्कूल का ग्राउंड सुरक्षित रहेगा लोग चिंता ना करें पहले पुराने भवन जमींदोज किए जाएंगे अतिक्रमण हटाकर बाउंड्री का काम लगवाया जाएगा उसके बाद भवन निर्माण होगा।



