धार्मिक

सुदामा चरित्र की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्घालु


हवन पूर्णाहुति कन्या भोज भंडारा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l 
सिलौडी में विगत सप्ताह से चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण का समापन हवन पूर्णाहुति के बाद कन्या भोज व भंडारे के साथ संपन्न हुआ। सप्तम दिवस की श्रीमद भागवत कथा में कथा व्यास बालमुकुंद शास्त्री जी महराज पौड़ी वाले के मुखारबिंद से कथा का रसपान कथा प्रांगण में हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में भक्तगण कथा सुनने पहुंचे। विगत सात दिनों स चल रही श्रीमद भागवत महापुराण का समापन सुदामा चरित्र के बाद अष्टम दिवस हवन, पूर्ण आहुति के साथ संपन्न हुआ तत पश्चात कन्या भोज के बाद भंडारे का प्रसाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। कथा वाचक बालमुकुंद शास्त्री जी महराज ने श्रीमद भागवत का ज्ञान सुनाया कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र, श्रीमद् भागवत कथा सार, परीक्षित जी की विदाई की कथा का वर्णन किया। इस बीच बड़ी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे। इससे पहले कथा का वाचन करते हुए कथा व्यासपीठ से श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए बतलाया कि सुदामा जी जीवन में जितने गरीब नजर आए, उतने वे मन से धनवान थे। उन्होंने अपने सुख व दुखों को भगवान की इच्छा पर सौंप दिया था। श्रीकृष्ण और सुदामा के मिलन का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जब सुदामा भगवान श्रीकृष्ण ने मिलने आए तो उन्होंने सुदामा के फटे कपड़े नहीं देखे, बल्कि मित्र की भावनाओं को देखा। मनुष्य को अपना कर्म नहीं भूलना चाहिए। अगर सच्चा मित्र है तो श्रीकृष्ण और सुदामा की तरह होना चाहिए। जीवन में मनुष्य को श्रीकृष्ण की तरह अपनी मित्रता निभानी चाहिए।
बालमुकुंद शास्त्री जी महराज के मुखार विंद से कथा प्रांगण पर प्रथम दिवस से सप्तम दिवस तक नियमित भगवान की लीला का रसपान कराया गया। अष्टम दिवस हवन, पूर्ण आहुति के पश्चात कन्या भोजन के बाद भंडारे का आयोजन के साथ समापन हुआ। पूजन अर्चन सत्यम मिश्रा भोला महराज द्वारा संपन्न कराया गया। अभिषेक राजन् राय की स्मृति में धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस बीच राम बाग मंदिर कथा प्रांगण में पूरे सप्ताह धर्म की गंगा बहती रही। इस बीच मुख्य यजमान राजेश राय, जयकुमारी राय, रीना राय, अभिनव बेद राय, बीरबल राय, रामकली राय, जे एन राय, रजनीकांत राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, प्रकाश राय, सुरेश राय, सिलौडी पूर्व सरपंच डॉ मनमोहन राय, सनत राय, सुखदेव प्रसाद राय, स्मिता, मनीष तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, संतोष बर्मन, राहुल मिंटू राय, हेमंत राय, बालमुकुंद चौबे, सतेंद्र राय, सचिन राहुल राय, सुरेन्द्र राय, श्यामदत्त राय, राजा राय, आलोक राय, धीरज जैन, अंकुर राय, लकी राय, संजय सोनी, पिंटू राय, सुशील गौतम, मदन दुबे, मुकेश राय आदि बड़ी संख्या में ग्राम वासी श्री मद भागवत कथा में पहुंच कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Related Articles

Back to top button