मध्य प्रदेश
सुनवानी में चल रही श्रीमद भागवत पुराण कथा में श्री कृष्ण जन्म मनाया
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । ग्राम पंचायत सुनवानी में चल रही सप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर कथा श्रवण कर रहे हैं ।
कथा गुरुदेव श्री रामचंद्र जी महाराज वृन्दावन के मुखारविंद से सुनाई जा रही है । मंगलवार को कथा में श्री कृष्ण जन्म धूमधाम से मनाया गया। भागवत सुनने के लिए भीड़ उमड़ रही हैं । कथा में सुनवानी एवं आसपास के ग्रामों के श्रद्धालु उपस्थित होकर श्री मद भागवत महापुराण कथा का रसपान कर रहे हैं।।



