मध्य प्रदेश

सूने घर में रात्रि में घुसकर सोने के जेबरात चुराने वालो पर कार्यवाही कराये जाने को लेकर एसपी को दिया ज्ञापन

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । जिले के जतारा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जरूआ मे दिनांक 12 अप्रैल 2024 को आवेदक एवं उसका परिवार रात्रि में गेहूँ की थ्रेसिंग हेतु खेत पर गया था और लगभग आवेदक व उसका परिवार दूसरे दिन सुबह लोटकर घर आया तो आवेदक के घर में 4 अंगूठी सोने की बजन लगभग एक तौला, दो मंगलसूत्र एक-एक तौला सोने के, और तीन तौला का सोने का हार, 4 सोने की चूडिया लगभग दो तौला एवं 1,00,000/- रूपये नगद की चोरी हुई। जिसका आवेदन आज टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक को दिया गया वहीं ज्ञापन में बताया गया है कि आवेदक के तीन तरफ से ऊँची-ऊँची दीवाले है जहाँ से कोई व्यक्ति अंदर नहीं आ सकता है केवल पप्पू यादव एवं आवेदक के घर के बीच में छोटी सी दीवाल है जिसको केंद कर कोई भी आ सकता है इससे मुझे पूरी आशंका हुई की पडोसी पप्पू यादव द्वारा ही मेरे घर की चोरी की गई है और मैने शंका के तौर पर पुलिस थाना जतारा में पप्पू यादव व उसके परिजनो के द्वारा चोरी किये जाने की रिपोर्ट लेख कराई थी किन्तु में मेरे जेबरात की अंगूठी की डिब्बी पप्पू यादव तनय मकुन्दी यादव के घर में मिली थी जो मेरे द्वारा पहचान ली गई थी जिसकी सूचना भी मैने पुलिस थाना जतारा में दी थी किन्तु अनावेदकगणो द्वारा पुलिस थाना जतारा में सांठ-गांठ कर लेने से पुलिस उनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है और नही मेरे चोरी हुये जेबरात बरामद कर रही है। मेरे घर में पडोसी पप्पू यादव तनय मकुन्दी यादव, लाखन यादव तनय रामसहाय यादव, सुनीता पत्नि लाखन यादव, प्रसन्न तनय पप्पू यादव रात्रि में आवेदक के घर में घुसे और उक्त सोने के जेबरात एवं एक लाख रूपये चुराये है जिनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही किये जाकर मेरे जेबरात बरामद कराया जाना न्यायहित में आवश्यक है।
आवेदक के घर में हुई चोरी में चोरी हुये जेबरात अनावेदकगणो से बरामद कराये जाकर उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Back to top button