मध्य प्रदेश
सेवानिर्वृत प्राचार्य श्री विष्णुदत्त जी शुक्ला का देवलोकगमन
सियरमऊ । मनोज शुक्ला (मंडलम अध्यक्ष कांग्रेस सियरमऊ), केशव शुक्ला, अनुज शुक्ला के पूज्य पिताजी पंडित श्री विष्णुदत्त जी शुक्ला सेवानिवृत्त प्राचार्य का शनिवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे। उनके निधन की खबर मिलते ही सियरमऊ सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शासकीया प्राथमिक शाला डावरी में 32 वर्ष गुरुशिक्षा दी, साथ ही 2000 में शा. हाई. स्कूल सियरमऊ में प्राचार्य पद पर सफल कार्य करते हुए 2004_05 पर सेवानिवृत्त होकर धर्म कार्य में लीन हो गये। शनिवार को गुरुजी की अंतिम विदाई में क्षेत्र और ग्राम के सैकड़ों लोग शामिल हुए। और सभी ने गुरू जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। और अंतिम विदाई दी।



