मध्य प्रदेश
सेवानिवृत्त शिक्षक ने स्कूली बच्चों को शीतल पेयजल के लिए भेंट किया वाटर कूलर
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । गर्मी के दिनो में स्कूली बच्चो को शुद्ध शीतल पेयजल मुहैया कराने को लेकर ग्राम सांईखेडा के सेवानिवृत शिक्षक समाजसेवी चौधरी बाबू रघुवंषी के द्वारा ग्राम में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को वाटर कूलर भेंट किया । ताकि स्कूली बच्चो व स्टॉफ को शीतल पेयजल मिल सके ।
स्कूल को वाटर कूलर दिए जाने पर संस्था प्रभारी नरेंद्र लोधी, वीरेंद्र रघुवंषी, संदीप साहू, सुरेंद्र रघुवंषी, रामनिवास दुबे आदि ने कूलर भेंटकर्ता का आभार व्यक्त किया।



