अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा, हटाया अतिक्रमण
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। चैत्र नवरात्र प्रारम्भ होते ही राजीव गांधी नए बस स्टैंड देवी मंदिर के बगल में प्रशासन की संयुक्त टीम राजस्व विभाग पुलिस विभाग नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण टीन शेड, टपो और हाथ ठेलो को हटाया इस समय भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम मुकेश सिंह, तहसीलदार, निकिता तिवारी, थाना प्रभारी आशीष सप्रे रहे मोके पर मौजूद कई दिनों से मांग उठ रही थी मंदिर के आस पास अतिक्रमण हटाने की विगत दिवस थाना बरेली में हुई शांति समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था, क्योंकि वर्षों से अव्यवस्थाओं और अतिक्रमण की मार झेल रहे श्रद्धालु महिलाओं पुरुषों बच्चों बच्चियों को मंदिर आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था क्युकी नया बस स्टेण्ड पर कई बार प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की गई लेकिन अतिक्रमणकारि बाज नहीं आ रहे थे,और दोबारा अतिक्रमण कर लिया जाता था जिससे सडक और एकमात्र स्थित मंदिर के पास अतिक्रमण और गंदगी का अंबार लगा रहता था। लेकिन नवरात्रि के प्रथम दिन ही श्रद्धालुओं की आस्था और बस यात्रियों की अव्यवस्था को ध्यान में रखते हुऐ प्रशासन की संयुक्त टीम ने अपना डंडा चलाया और सख्ती से अतिक्रमण को हटवाने की कबायत शुरू की, जिससे सडक पर रखे टप और बैनर, शीलिंग, टीनशेड इत्यादि को तुरंत हटवाया और मंदिर के आसपास सफाई करवाई, इससे कुछ दिन पूर्व की हालत यह थी कि मंदिर की दीवारे मूत्रालय बन गई थीं जिससे गंदगी और बदवू से बस स्टेण्ड पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पडता था, लेकिन प्रशासन ने इसे संज्ञान में लेते हुऐ। अतिक्रमणकारियों पर अपना डंडा चलाया और किसी के भी द्वारा फिर से अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी साथ ही सफाई करवाकर मंदिर के आसपास राजीव गांधी बस स्टेण्ड पर हो रही गंदगी से निजात दिलाई, जिससे नगर के सभी श्रद्धालुओं में हर्ष व्याप्त है। बही दूसरी ओर नगर में अतिक्रमण करने वालों की कमी नहीं है और जहां-तहां अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण कर नगर की स्वच्छता , सुंदरता से खुला खिलवाड़ किया जाता है। क्योंकि बरेली नगर के मुख्य बड़ा बाजार में जैन मंदिर के पास अतिक्रमणकारियों का खुला आतंक हे जिससे मंदिर पूरी तरह से ढका हुआ जिससे मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी को सामना करना पड़ता हैं। लेकिन ऐसे अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का डंडा नहीं चल पा रहा है। बाबजूद मंदिर समिति के द्वारा सीएम हेल्पलाइन से लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन भी दिया जा चुका हैं उसके बावजूद भी अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हे। हालांकि राजीव गांधी बस स्टैंड पर हुई अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई से जैन मंदिर समिति के लोगों को आस जागी है की अब इन अतिक्रमणकारियों की भी खैर नहीं।



