वन विभाग की छापामार कार्रवाई ₹30 हजार की अवैध वनोंपज जप्त
सिलवानी । वन मण्डलाधिकारी प्रतिभा शुक्ला के निर्देशन में एवं उप वन मण्डलाधिकारी सामान्य सिलवानी इन्दर सिंह वारे के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी महेन्द्र कुमार पालेचा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने रविवार को नगर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने सिलवानी नगर स्थित कलीम पुत्र अजीम खान लव्यैक फर्नीचर मार्ट पर छापामार कार्रवाई कर मौके पर अवैध सागौन ईमारती वनोंपज के 39 नग 0.239 घन मीटर जब्त की गई, जिनकी बाजार में कीमत लगभग ₹30 हजार आंकी गई है। वन विभाग ने आरोपी कलीम के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 47374/11 दिनांक 12.10.2025 दर्ज कर मामला पंजीबद्ध किया है।
वन विभाग की लगातार हो रही कार्यवाहियों से वन तस्करों और अवैध वनोंपज कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है।
जप्ती की कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी महेन्द्र कुमार पालेचा के साथ लालसिंह धुर्वे डिप्टी रेंजर गोवर्धन जाटव परिक्षेत्र सहायक, जुबेर खान वन रक्षक परषोत्तम रजक वन रक्षक, प्रेमनारायण रजक स्थायी कर्मी भगवान सिंह व धर्मेन्द्र लोधी का विशेष सहयोग रहा।



