मध्य प्रदेश

स्कूल में समय पर नहीं पहुंचते शिक्षक बच्चे अभिभावक और सरपंच तक परेशान

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले की तेंदूखेड़ा विकासखंड के स्कूलों में समय पर शिक्षकों के नहीं पहुंचने कि मामला निरंतर सामने आ रहे हैं ग्राम मोहड़ शासकीय प्राथमिक शाला का आलम यह है कि समय पर शिक्षक नहीं पहुंचते हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और स्कूल की सारी की सारी व्यवस्थाएं बदहाल नजर आ रही स्कूल परिसर में गंदगी कीचड़ जमा है। स्कूल के उचित साफ सफाई तक का किसी को ध्यान नहीं है शिक्षकों के इस रवैया से पूरा गांव परेशान है इसकी जानकारी गांव वालों ने सरपंच संतोष बंसल को दी तो सरपंच का कहना है घर के सामने स्कूल होने के बाद भी शिक्षकों को तनिक भी डर नहीं है मनमर्जी से स्कूल पहुंचते हैं बच्चों की पढ़ाई नहीं करवाते हैं और जब इच्छा हुई स्कूल बंद करके चले जाते हैं सरपंच का कहना है शिक्षक 11:12 बजे तक स्कूल पहुंचते हैं जबकि 10:30 स्कूल आ जाना चाहिए शिक्षकों की लापरवाही के कारण बच्चों की पढ़ाई का नुस्कान हो रहा है जिसकी शिकायत अभिभावक बच्चे सरपंच के द्वारा जनपद शिक्षा केंद्र मैं बीआरसी से की गई है और बदहाल शिक्षा व्यवस्था मैं सुधार के साथ शिक्षकों के समय पर स्कूल पहुंचने की व्यवस्था बहाल करवाने की मांग की है वही पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष के द्वारा भी शिक्षकों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ग्राम के युवाओं की नियुक्ति नहीं करने का आरोप लगाते हुए शिक्षकों की मनमानी रवैया से परेशान होने की बात की है वही अभिभावक प्रकाश ने बताया स्कूल कभी भी समय पर नहीं खुलता है शिक्षक मनमर्जी से स्कूल आते और जाते हैं बच्चों की पढ़ाई भी ठीक से नहीं करवाते है।
ब्लाक शिक्षा अधिकारी गणेश झरिया ने बताया कि मोहड़ ग्राम वासियो का आवेदन प्राप्त हुआ है, हमने जन शिक्षकों को भेजा था निरीक्षण करने अगर अनिमितता पाई जाती है तो कार्यवाही होगी।

Related Articles

Back to top button