स्टेट बैंक ने कर्ज वसूली के लिए पिटवाई ढोड़ी
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भारतीय स्टेट बैंक शाखा बेगमगंज द्वारा कर्ज वसूली नहीं होने के कारण अब बकायेदारों की सूची तैयार कर उसे चस्पा कराया जाने की तैयारी की है वहीं आज हाट बाजार का दिन होने के कारण शहर में कुछ लोगों के नाम से अनाउंस भी करवाया है कि संबंधित के द्वारा कर्ज लिया गया था बैंक को उनसे इतना कर्जा लेना बाकी है।
जैसे ही नगर में इस तरह का ऐलान शुरू हुआ लोग गौर से ऐलान को सुनकर जन चर्चा करते हुए देखे गए कि यदि अपनी छवि बचाना है तो तत्काल लोग लोन की राशि जमा करें। अब देखना यह है कि शहर में ढोड़ी पिटवाने का असर कितना होता है क्या लोग कर्ज की राशि जमा करेंगे या फिर बैंक को कुर्की की कार्रवाई करना पड़ेगी। क्योंकि कई बार समाचार पत्रों में भी इस तरह की सूची जारी होने और विगत वर्षों में सेंट्रल बैंक द्वारा बकायेदारों का फ्लेक्स बैनर बनवा कर टांगने का कोई नतीजा सामने नहीं आया है इस प्रयोग का कितना असर होगा यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।



