धार्मिक

हर्षोल्लास से मनाई गई ईद, सुबह नमाज अदा कर एक दूसरे को गले मिल दी मुबारकबाद

सिलवानी । खुशियों का सौगात लेकर आए चांद का बुधवार को रात में दीदार होने के बाद गुरुवार की सुबह से ईद मनाने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 7:30 बजे ईदगाह में मुफ़्ती जैनुल आबेदीन साहब, 8 बजे जामा मस्जिद में मौलवी अनस साहब, 8:15 बजे बिलाल मस्जिद में मौलवी जुबेर साहब के द्वारा ईद की नमाज अदा करने के बाद मुबारकवाद का सिलसिला शुरू हो गया। इस मौके पर लोगों ने गले मिलकर ईद की बधाई दी। मुस्लिम भाइयों ने अपने मित्रों को भी अपने घरों पर बुलाकर मीठी ईदी दी और तरह-तरह के व्यंजन एवं सेवइयां खिलाई। ईद के मौके पर बढ़े-बूढ़े, युवा, बच्चे, महिलाएं सभी नए-नए कपड़े पहनकर ईद की खुशियां मनाई। वहीं इस मौके पर युवाओं एवं बच्चों में काफी उत्साह रहा। लोग वाट्सएप आदि से अपने मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों को ईद की मुबारकवाद दी।

Related Articles

Back to top button