पति पत्नी विवाद : पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर खुद फंदा लगाकर पेड़ से लटका, मौत

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सागर । एमपी के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में पति पत्नी के बीच झगड़ा होने के बाद रात में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्होरी खुर्द में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली है। बताया जाता है कि पति मंगल अहिरवार की अपनी पत्नी पूजा अहिरवार बीच में अक्सर कलह होती थी। दोनो दिल्ली में दिहाड़ी मजदूर थे। कुछ दिन पहले अपने गांव आए थे।
बुधवार की रात्रि में दोनो के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बड़ा की पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद पति मंगल अहिरवार ने घर के बाहर एक पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसडीओपी शिखा सोनी पुलिस बल के साथ पहुंची। वहीं सागर से एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
बंडा एसडीओपी शिखा सोनी ने बताया कि पति और पत्नी दोनो में अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार को भी दोनो के बीच झगड़ा हुआ। पति मंगल अहिरवार ने पूजा की हत्या कर दी और इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या के बाद आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।



