क्राइम

अस्पताल के बाथरूम में नवजात मृत शिशु मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई, गुरुवार की सुबह तड़के अस्पताल के एक बाथरूम में एक नवजात मृत शिशु मिलने से सनसनी फैल गई।
गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे अस्पताल में डियूटी पर भृत्य रामवती बाई जब बाहर बने बाथरूम में यूरिन करने के लिए गई तो उसने देखा कि लैट्रिग की सीट के अंदर एक नवजात मृत शिशु पड़ा हुआ है, तब उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स को इसकी सूचना दी। तब उन्होंने ड्यूटी डॉक्टर एवं सीबीएमओ डॉ. डीके गुप्ता को घटना के संबंध में बताया। तत्काल मौके पर डॉ गुप्ता पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी ।
स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मृत शिशु को उठाकर अंदर ले जाया गया और जांच करने पर पाया कि शिशु नवजात लड़का है ।जिसका पेट से नला भी जुड़ा हुआ था। जिससे प्रतीत होता है घर पर ही डिलीवरी होने के बाद उसको यहां पर लाकर फेंका गया है । अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों को जांच किए जाने पर पता चला कि बाहर से आकर बाथरूम के अंदर जाकर उसके बाद शिशु को वहां पर फेंका गया । सीसीटीवी के फुटेज पुलिस द्वारा हासिल कर दिए गए हैं। जिसके आधार पर पहचान करते हुए अपराध करने वाले तक पुलिस पहुंच जाएगी।
सीबीएमओ डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि मृत शिशु का पोस्टमार्टम किए जाने पर पाया गया कि दो किलो ग्राम वजन का स्वस्थ बच्चा मृत ही पैदा हुआ है ।उसके बाद उसको ठिकाने लगाने के उद्देश्य से अस्पताल जैसी जगह पर आकर यह घिनोना कृत किया है। इस तरह का शर्मनाक कृत्य किसी को भी नहीं करना चाहिए ।
थाना प्रभारी सन्तोष सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। इस तरह का घिनोना अपराध करने वाले आरोपित एवं निर्दयी मां शीघ्र गिरफ्त में आ जाएगी।

Related Articles

Back to top button