हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुटोरी में निकली जन जागरूकता रैली
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सिलवानी । ग्राम पंचायत चैनपुर के ग्राम गुटोरी मे हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत लोगों को अपने-अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा ध्वज फहराना है। लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से शासन- प्रशासन द्वारा कवायद की जा रही है। शहर हो या गांव हर कहीं तिरंगा यात्राएं निकल रही है। इसी तारतम्य में विभिन्ना संस्थाएं भी अपने-अपने स्तर से जागरूकता के लिए प्रयास कर रही है। सरपंच सचिव आगनवाडी एवम ग्रामीणों की मोजूदगी मे ग्राम गुटोरी मे भोले नाथ मंदिर से पूरे गांव में भ्रमण कर स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने तिरंगा रैली निकाली आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत ग्राम गुटोरी भोलेनाथ मंदिर परिसर से ग्रामीणों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया ग्राम गुटोरी के 60 से अधिक ग्रामीणों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। पप्पू ठाकुर बताया कि तिरंगा रैली भोलेनाथ मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई, जो कि गांव का भ्रमण कर स्कूल तक पहुंचकर सम्पन्ना हुई। यहां ग्रामीणों को तिरंगे का महत्व एवं ध्वजारोहण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर पप्पू ठाकुर, सुखदेव, शिवराम रघुवंशी सचिव, राजबहादुर् सहायक सचिव, राजू मस्कोले, देवेन्द्र कुमार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



