पशु आहार मामले में नया मोड़, ग्रामीण लगा सचिव पर साजिश रहे आरोप

सरपंच ने कहा वित्तीय अधिकार छीनने से सचिव है नाराज
सिलवानी । जनपद पंचायत सिलवानी की ग्राम पंचायत साईंखेड़ा में सरपंच के खेत पर मिले पशु आहार के मामले में नया मोड़ आया है जहां सरपंच सहित स्थानीय ग्रामीणों ने ने सचिव हनुमंत सिंह रघुवंशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं तो सरपंच माधव सिंह रघुवंशी को काम नहीं करने देने का भी आरोप लगाये है।
रायसेन जिले के सिलवानी के साईखेड़ा में विगत दो दिन पहले सरपंच के खेत में मिले पशु आहार के मामले में नया मोड़ आया है जहां सरपंच सहित कई ग्रामीणों ने सचिव हनुमतसिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सचिव द्वारा सरपंच को सही ढंग से काम नहीं करने दिया जा रहा है, तो वहीं खेत में गड़ा मिला पशु आहार भी सचिव द्वारा ही रखा गया है, यह कहना है सरपंच माधव सिंह रघुवंशी और ग्रामीणों का। ग्रामीणों ने कहा कि सचिव पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हमेशा लगते रहे हैं इसके बावजूद भी उन पर उनके रसूख के कारण कार्यबाही नही होती है। सरपंच ने कहा कि वह मुझे काम नहीं करने दे रहे हैं, और रहा सवाल पशु आहार का तो मेरे द्वारा गौशाला समिति को विगत 1 जुलाई को प्रकाश स्व सहायता समूह को सौंप दी गई है जबकि पशु आहार मिलने का मामला 5 जुलाई का है वहीं दूसरी ओर सरपंच ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सचिव को कैसे मालूम कि मेरे खेत में कहां पशु आहार गड़ा है इसका मतलब साफ है कि सचिव द्वारा ही पशु आहार को गढ़ाया गया है और मेरे ऊपर कारवाई करने के लिए यह ऐसा काम किया गया वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन सचिव उनको काम नहीं करने देना चाहते इसलिए बार-बार यह विवाद उत्पन्न हो रहे हैं तो दूसरी ओर पंचायत में काम करने वाली पूनम बाई सफाई कर्मी का कहना है कि सचिव द्वारा मुझे बिना सूचना दिए ही अकारण ही निकाल दिया गया है जबकि ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव पास होने के बाद मुझे निकाला जा सकता था लेकिन यह सचिव द्वारा ऐसा नहीं किया गया है सचिव अपनी मनमानी करते हैं और अपने रसूख के दम पर सभी को डरा कर रखना चाहते हैं। अब ग्रामीणों ने जल्द प्रशासन से सचिव को यहां से हटाए जाने की मांग की है।



