मध्य प्रदेश

हितचिंतक महाअभियान को लेकर बनाई गई रूप रेखा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की समाज में एक अहम भूमिका है जिसका मात्र लक्ष्य सेवा, सुरक्षा संस्कार है l विश्व हिंदू परिषद एक अलग छवि बना रहा है आपको ज्ञात होगा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा पूरे देश में सदस्यता महाअभियान चला रहा है l जिसमें हर घर पहुंच कर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग की सदस्यता ग्रहण करवाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसकी रूप रेखा बनाने के लिए इस महा अभियान को सफल बनाने के लिए आज कटनी जिले के उमरियापान प्रखंड कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन रखा गया l बैठक सोनी मोहल्ला स्थित चौधरी मंदिर में आयोजित की गई l सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव एवं श्री राम जी के चरणों की पूजा अर्चना वंदना कर विजय महामंत्र के बाद बैठक शुरू की गई l बैठक में समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे इस दौरान हित चिंतक महा अभियान को सफल बनाने हेतु भरसक प्रयास किया जाएगा l प्रखंड मंत्री अरविन्द गुप्ता ने बताया कि यह बैठक जिला के आदेशानुसार आयोजित की गई है इसका मूल लक्ष्य संगठन का विस्तार करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का आगाज 6 नवम्बर से होगा और यह महा अभियान 20 नवम्बर तक चलाया जाएगा l प्रखंड उमरियापान का हिन्दू हित चिंतक आभियान का पालक प्रभारी कान्हा सोनी को नियुक्त किया गया है जिसमें ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करना है एक एक ग्राम एक एक मुहल्ले में पहुंचकर इस महा अभियान को सफल बनाना है l बैठक में जिला सुरक्षा प्रमुख दीपक मिश्रा, संयोजक राहुल दुबे,प्रखंड उपाध्यक्ष शशांक त्रिपाठी, प्रखंड मंत्री अरविंद गुप्ता, संयोजक आशुतोष मिश्रा, प्रखंड सह संयोजक कान्हा सोनी, ऋषभ ब्यौहार, पंकज तिवारी, अरुण गुप्ता, सत्यम चौरसिया,श्रीकांत पटेल, धर्मेन्द्र, हर्षित गुप्ता, गोलू सोनी, अनिल सोनी, भावेश सोनी, संगम असाटी, शिवम् सोनी, उमाशंकर पटेल, गोविंद रजक, अंकित बर्मन, हिमांशु तिवारी, राकेश बर्मन, मंजू सोनी, आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button