अध्यक्ष का चुनाव : रायसेन जिला साहू समाज समिति कि बैठक नगर सुल्तानपुर में
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
रायसेन । जिला साहू समाज समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार साहू द्वारा बताया गया कि जिला रायसेन साहू समाज समिति के अध्यक्ष पद के निर्वाचन में उपस्थित होने के सम्बंध में समाज बंधुगणों की यह बैठक रखी गई है । अभी सदस्यो को पत्रों के माध्यम से सूचना भी दी गई है कि जिला साहू समाज समिति रायसेन के अध्यक्ष-पद का निर्वाचन दिनाँक 19 फरवरी 2023, रविवार को नगर सुल्तानपुर जिला रायसेन में होना तय हुआ है जिसमें समाज के सभी मतदाता बन्धु (मतदाता सूची अनुसार) पधारकर चुनाव प्रक्रिया में उपस्थित होकर अयोजन को सफल बनाये । जिला साहू समाज समिति रायसेन के निर्वाचन की प्रक्रिया म.प्र तैलिक साहू महासभा, भोपाल के द्वारा नियुक्तः निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में सम्पन्न कराई जावेगी। जिला साहू समाज समिति रायसेन के मतदाता सूची के अनुसार पंजीकृत सदस्य ही चुनाव प्रक्रिया में सहभागी रहेगें। चुनाव निर्वाचन समिति द्वारा निर्धारित नियम कार्यक्रम के अनुसार किये जायेगे। समाज के सामान्तर संगठन के पदाधिकारी निर्वाचन में भाग नहीं ले सकेगें। अयोजन दिनांक : 19 फरवरी रविवार 2023 समय: सुबह 10 बजे से स्थान : श्रीराम जानकी मंदिर धर्मशाला, सुल्तानपुर जिला रायसेन में होगी।
अधिक जानकारी के लिए हमारे महामंत्री चन्द्रमोहन साहू से मोबाइल नम्बर 9425493795, 9425454116, 9993357974 पर संपर्क कर सकते हैं।



