1 दिसंबर से निकाली जाएगी नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ, किसान बचाओ पदयात्रा
120 किलोमीटर का सफर तय कर 52 ग्राम में पहुंचेगी यात्रा
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा निकाली जाएगी पदयात्रा
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा सागर जिले के जैसीनगर तहसील क्षेत्र में 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ, किसान बचाओ पदयात्रा 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक निकाली जाएगी जो करीब 120 किलोमीटर का सफर तय कर 52 ग्रामों में पहुंचेगी।
भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में आपसी सद्भाव जागृत करना, और स्थानीय मुद्दों को उजागर करना जिसमे जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना मे आदिवासी बाहुल्य ग्रामों को शामिल करवाना इसके साथ ही ओरिया गांव मे बनने वाले प्रहलाद जलाशय जो पहले बड़े रूप में स्वीकृत था लेकिन उसको अब छोटे आकार में बनाया जाना है लेकिन हम लोगों की मांग है उसको पहले जैसा ही बड़े रूप में बनाया जाए जिससे 7-8 गांव के लोगों को इसका लाभ मिल सके इसके साथ ही किसानों के मुद्दे हैं उनको भी इस पद यात्रा के माध्यम से सामने लाया जाएगा, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा जैसीनगर तहसील के रमपुरा गांव से प्रारंभ होगी जो 52 गांव में पहुंचेगी और 10 दिसंबर को जैसीनगर में इस पद यात्रा का समापन होगा और साथ ही प्रशासन के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
इस पदयात्रा लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गांव- गांव पहुंचकर लोगों को पंपलेट बांटकर पदयात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है।



