मध्य प्रदेश

बेटे की पुण्यतिथि पर किया युवाओ का सम्मान, बाटी खेलकूद सामग्री एव स्कूली बच्चों को चौथे वर्ष दी गर्म स्वेटर, मफलर

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के तेजगढ़ में अपने बेटे की तृतीय पुण्यतिथि पर शिक्षक महेंद्र दीक्षित जनसेवी ने चार ग्रामो के बच्चों को वॉलीबॉल नेट एवं माड़नखेड़ा निवासी युवा दयालसिंह ठाकुर का वरिष्ठ अध्यापक ने वर्ग एक मे चयनित होने पर उनका सम्मान किया। प्राथमिक शाला टपरिया में सभी स्कूली बच्चों को गरम बनियान, मफ़लर दिए गए। साथ ही गरीब बच्चियों नाथ टोला हर्रई लोहरगढ़िया समाज के बच्चे बच्चियों को कपड़े दिए गए ।
इस अवसर पर जीपी झारिया बीआरसीसी तेंदूखेड़ा, प्राचार्य जेएल सर, चंपालाल सेन, जनशिक्षक डॉक्टर सोनी, पूर्व सरपंच लक्ष्मी, उजयारसिंह, योगेंद्र दुबे सचिव उपस्थित रहे। बच्चों ने अतिथियों के नाम अंग्रेजी में लिखकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। अंग्रेजी कोयम रामायण चौपाइयां देशभक्ति गीत गाकर अतिथियों का मन मोह लिया । विदित हो कि शिक्षक द्वारा अपनी शाला को रोचक आनंद मय गुणवत्तापूर्ण बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है । साल भर पूरी लेखन सामग्री बच्चों को प्रदान की जाती है । बेटे की तेरहवी पर शिक्षक द्वारा हेलमेट बांटकर अनोखा उदाहरण पेश किया था और हमेशा लीक से हटकर समाज सेवा के नए तरीके अपनाकर युवाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी बनाने की सभी आसपास के गांव के युवाओं को शून्य से रोजगार शुरू करने का फोल्डर टिप्स दे रहे हैं । ग्रामीण क्षेत्र के युवा स्वावलंबी रोजगार से जुड़े नशा धूम्रपान से हजार किलोमीटर दूर रहे। ये जागरूकता की जा रही है।

Related Articles

Back to top button