मध्य प्रदेश

15 वां वित्त आयोग से विभिन्न पंचायतों को निर्माण कार्यो के लिए 1 करोड़ 12 लाख स्वीकृति

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की विभिन्न पंचायतों में 15 वां वित्त आयोग के अन्तर्गत निर्माण कार्यों के लिए राशि अनुमोदित किए गए हैं। लगभग सभी कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे की सहमति से सीईओ युजवेंद्र कोरी के द्वारा जारी कर कार्य प्रारंभ कराये गए और प्रथम किश्त की राशि जारी की गई है । जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता दुबे ने बताया कि जनपद ढीमरखेड़ा में 15 वां वित्त आयोग की कार्य योजना का अनुमोदन वर्ष 2024_ 2025 जिला प्लानिंग कमेटी के द्वारा किया गया था । जिसमें लगभग 1,12 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई थी । जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता दुबे ने बताया कि यह राशि से विभिन्न पंचायतों में निर्माण कार्य प्रारंभ किए गए हैं । जैसे ग्राम पंचायत कटरिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृत , ग्राम पंचायत देवरी मारवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम भवन निर्माण 5 लाख, ग्राम पंचायत परसेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भवन निर्माण 5 लाख, ग्राम पंचायत गोपालपुर को सांस्कृतिक कार्यक्रम भवन निर्माण कार्य के लिए 6 लाख की स्वीकृति, ग्राम पंचायत मुरवारी में बाउंड्रीबाल एवं सौदर्यकरण 5 लाख, ग्राम पंचायत उमरियापान में बड़ी माई मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भवन निर्माण के लिए 5 लाख, ग्राम पंचायत बरहटा में सांस्कृतिक कार्यक्रम भवन निर्माण के लिए 5 लाख, ग्राम पंचायत ठिर्री में सांस्कृतिक कार्यक्रम भवन निर्माण के लिए 5 लाख निर्माण कार्य करने स्वीकृति प्रदान की गई है । इसी तरह स्वच्छता मद से ग्राम पंचायत बरही में नाली निर्माण कार्य के लिए 5 लाख, ग्राम पंचायत दशरमन नाली निर्माण 5 लाख, ग्राम पंचायत अंतर्वेद में नाली निर्माण के लिए 5 लाख, ग्राम पंचायत बम्हनी में नाली निर्माण कार्य के लिए 5 लाख स्वीकृत हुए ग्राम पंचायत पचपेड़ी के पकरिया में शासकीय भूमि में पार्क निर्माण कार्य के लिए 11 लाख की लागत से होगा ।
जल संवर्धन मद से ग्राम पंचायत सरसवाही में तालाब विस्तारीकरण के लिए 5 लाख, ग्राम पंचायत जिर्री तालाब विस्तारीकरण के लिए 5 लाख, खमरिया, खमतरा में तालाब विस्तारीकरण के लिए 5 लाख, ग्राम पंचायत बम्हनी में तालाब विस्तारीकरण के लिए 5 लाख, ग्राम पंचायत बरेली के ग्राम भनपुरा में तालाब विस्तारीकरण के लिए 5 लाख, और ग्राम पंचायत खम्हरिया बागरी में तालाब विस्तारीकरण के लिए 5 लाख की लागत से निर्माण कार्य किये जाएंगे ।

Related Articles

Back to top button