धार्मिकमध्य प्रदेश

उमरियापान में निकली भव्य 108 मीटर विशाल चुनरी यात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आदिशक्ति माँ जगदंबा की पूजा आराधना एवं उपासना का महापर्व शारदेय नवरात्र के पंचमी अवसर पर गुरुवार को उमरियापान में विशाल चुनरी यात्रा निकली गई । चुनरी यात्रा वार्ड क्रमांक 8 मचखंडा मोहल्ला स्थित बडी माई मंदिर से सुबह 8 बजे बैंडबाजों के साथ 108 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकली गई । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। नगर के कटरा बजार, चंडी माता, न्यू बस स्टैड, झंडाचौक होते हुए चुनरी यात्रा प्राचीन बडे देवाले पहुंची। यहाँ विधिवत पूजन कर बडी माई को लाल रंग की 108 मीटर विशाल चुनरी अर्पित की गई । उपरांत यहाँ से 108 मीटर की काले रंग की चुनरी यात्रा निकालकर चंडी माता मंदिर परिसर स्थित पंडाल मे विराजी माता महाकाली को अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा का समापन हुआ। चुनरी यात्रा में सरपंच अटल ब्यौहार, विजय दुबे, प्रमोद असाटी, शैलेंद्र पौराणिक, पिक्कू असाटी, अतुल असाटी, मोहन चौरसिया, दिनेश चौरसिया, गोलू सोनी, जयप्रकाश चौरसिया, प्रमोद, आशोक चौरसिया, अखिलेश कटारिया, तेजी गुप्ता, मनोज असाटी, मनीष असाटी, आशीष चौरसिया सहित बडी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही । यातायात व्यवस्था बनाएं रखने थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, एएसआई भरत मार्को, योगेन्द्र राजपूत, योगेश पटेल, शैलैष दमोदिया, आशीष झारिया आदि पुलिस स्टाफ मौजूद रहा ।

Related Articles

Back to top button