क्राइम
एक लडका और एक लडकी ने लगाई फांसी, एक दिन मे एक ही वार्ड मे दो अलग अलग फांसी की घटनाओ से सनसनी

गौरझामर । पुलिस थाना गौरझामर के अंतर्गत स्थानीय फूलबाग वार्ड क्रमांक 4 में निवासरत छोटेलाल गौड़ के 30 वर्षीय लड़के बाबू ठाकुर ने अज्ञात कारणो से अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 9 व 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु देवरी भेजा ह। इसी प्रकार दूसरी घटना बुधवार 20 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है जिसमे फूलबाग वार्ड की रहने वाली नाबालिक कुमारी सीता पटेल उम्र करीब 16 वर्ष ने अज्ञात कारण से अपने ही घर में फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली इन दोनो फांसी की घटनाओ को लेकर नगर मे सनसनी का माहोल है।



