मध्य प्रदेश
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी के शिव चौक में जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में 2019 में 44 जवान शहीदों को पूर्व सेनानी, वर्तमान सेनानी, ग्राम के वरिष्ठ जनों ने श्रद्धांजलि की।
शिव चौक के युवाओं ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले पर शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के त्याग और समर्पण से ही हम सुरक्षित है। श्रद्धांजलि सभा में दुखी लाल हल्दकार रिटायर्ड फौजी, कमलेश राय रिटायर्ड फौजी, दीपू मिश्रा रिटायर्ड फौजी, उपसरपंच राहुल राय,शंकर लाल राय, संतोष बर्मन, श्रवण अवस्थी फौजी, डॉक्टर मनमोहन राय पूर्व सरपंच, रमेश राय, रामलाल हल्दकार, जितेंद्र साहू, राजा दाहिया, राहुल दहायत , अमरीश राय ,सतीश दीवान, प्रशांत साहू आदि रहे।



