क्राइम

अवैध रूप से परिवहन की जा रही 14 नग सागौनी इमारती वनोपज जप्त

सिलवानी । मुख्य वनसंरक्षक भोपाल वृत्त भोपाल राजेश कुमार खरे के निर्देशन एवं वनमण्लाधिकारी सामान्य रायसेन प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनांक 19 मई 2025 की रात को परिक्षेत्र सिलवानी पूर्व अंतर्गत वन स्टाफ द्वारा रात्रि गश्ती के दौरान लकड़ी चोरों के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से सागौन इमारती 14 नग 0.125 घनमीटर, 2 मोटर सायकल पर अवैध परिवहन करते हुये 2 आरोपियों को पकड़ा गया।
बीती रात परिक्षेत्र पूर्व सिलवानी में वन स्टाफ द्वारा रात्रि गश्ती के दौरान परिसर बेरखेडी के वन कक्ष क्रमांक पीएफ 592, ग्राम मनकापुर रोड पर 2 वाहन मोटर सायकल से अवैध रूप से सागौनी इमारती वनोपज 14 नग, 0.125 घनमीटर, 2 मोटर सायकल पर अवैध परिवहन करते हुये आरोपी रामबाबू आदिवासी आत्मज डब्बलसिंह निवासी बीकलपुर एवं आरोपी
अखलेश आदिवासी आत्मज मुन्ना आदिवासी निवासी बीकलपुर को गिरफ्तार कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 47381 / 23 दिनांक 20 मई 2025 एवं वन अपराध प्रकरण क्रमांक 47381 / 24 दिनांक 20 मई 2025 पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में
उप वनमण्डलाधिकरी इंदरसिंह बारे परिक्षेत्र अधिकारी आदर्श मिश्रा, रामदास सोनी वनपाल, हरेन्द्र सिंह वनरक्षक, लवकुश तिवारी वनरक्षक, संदीप सिंह ठाकुर वनरक्षक, रामकुमार रघुवंशी वनरक्षक पुष्पेन्द्र शर्मा वनरक्षक, दीपक कौरव वनरक्षक आदि स्टाफका विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button