मध्य प्रदेशहेल्थ
नि:शुल्क नेत्र शिविर में 155 मरीजों की जांच, 45 मरीजों के होंगे मोतियाबिंद ऑपरेशन

सिलवानी। सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में गुरुवार को नि:शुल्क नेत्र शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जिला अंधत्व निवारण समिति एवं आरपी फाउंडेशन के सहयोग से पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर भोपाल के सौजन्य से आयोजित किया गया।
शिविर में कुल 155 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 45 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। सभी चिन्हित मरीजों को नि:शुल्क बस द्वारा पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर भोपाल भेजा गया, जहां उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एस. पटेल एवं नेत्र चिकित्सा सहायक नवल किशोर की देखरेख में कार्य किया गया। पीपुल्स हॉस्पिटल की ओर से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति मजमुदार, डॉ. दीक्षा, तथा जनसंपर्क चिकित्सा अधिकारी संजय मुड़िया एवं अनस खान की टीम ने शिविर में अपनी सेवाएं दीं।



