2 महीने से लापता प्रांजल नाथ का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । पिछले 2 महीने से लापता प्रांजल नाथ की डेड बॉडी मिलने से देवरी नगर में आक्रोश की लहर फ़ैल गई वही क्षेत्र से कई जनप्रतिनिधियों का पहुंचना प्रारंभ हो गया नगर में आक्रोश प्रशासन के खिलाफ देखा जा रहा है वही प्रांजल के माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है देवरी नगर के प्रतिनिधि एवं नागरिकों द्वारा अपराधियों पर जघन्य अपराध के खिलाफ उनके मकान पर बुलडोजर चलाई जाने की मांग की गई। इस अपराध में जो भी लड़के शामिल हैं उन पर कठोर कार्रवाई की मांग एवं उनके मकान पर बुलडोजर चलाएं जाने की मांग उठाई जा रही है पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा प्रांजल नाथ के माता-पिता को आश्वासन दे दिया गया है उचित कार्रवाई की जाएगी जब जाकर देवरी क्षेत्र के नागरिक एवं उनके परिवार के लोग आश्वासन के बाद शाम को अपने-अपने घर के लिए रवाना हुए और उनके प्रति शोक घड़ी में पूरा नगर साथ में खड़ा रहा है।



