क्राइम

मोबाईल से सट्टा खिलाने वाले 2 सटोरिये को किया गिरफ्तार, नगद राशि सहित 3 मोबाईल जप्त

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा, क्रिकेट का सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सोनाली दुबे, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन एवम् क्राईम ब्रांच व थाना पनागर की टीम के द्वारा 2 सटोरियों को मोबाइल से सट्टा लिखते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। इनके पास से 8 हजार 200 रूपये राशि जप्त की गई।
थाना प्रभारी पनागर अजय बहादुर सिंह ने बताया कि दिंनाक 26 जुलाई 24 की दोपहर में क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बरझाई तिराहा समीप बिहारी टायर की दुकान के पास मैच का सट्टा अपने मोबाइल से आईडी चलाकर ले रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर बताये स्थान पर दबिश दी गई। जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति दुकान के बरामदे पर स्टूल पर बैठकर मोबाइल से कुछ अंक डायल कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछने पर अपना नाम दिलीप कुकरेजा उम्र 38 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी गुरूनानक वार्ड पनागर बताया पाया गया । साथ ही मोबाईल को चैक किया तो ग्रेैंण्ड की आईडी खुली हुई थी जिसके सम्बंध मे सघन पूछताछ करने पर मोबाईल के माध्यम से मैच का सट्टा खिलाना स्वीकार करते हुये चंद्रेश केवट के द्वारा मैच की आईडी प्रदान करना तथा चंद्रेश के कहने पर 300 रूपये रोजाना की मजदूरी पर मैच का सट्टा खिलाना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक रियलमी कम्पनी का मोबाइल व सट्टा की लगवाड़ी रकम 4 हजार रूपये जप्त करते हुये सटोरियों के विरूद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट एवं 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए चंद्रेश केवट की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय है कि दिलीप कुकरेजा थाना खमरिया के सट्टे के प्रकरण में फरार चल रहा था जिसमें भी दिलीप कुकरेजा की गिरफ्तारी की गयी है।
सटोरियों को पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक विनोद पटैल, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर श्रीवास्तव, शेषनारायण राय, आरक्षक प्रदीप टेकाम, सतीश दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button