मध्य प्रदेश

2 किशोर नदी में डूबे: नहाने-नहाते 5 में से 2 किशोर चले गए गहरे पानी में, रेस्क्यू में गोताखोरों की मदद से शव तेंदोनी नदी से बाहर निकाले

परिवारों में छाया मातम, शवों को पीएम के लिए बरेली अस्पताल भिजवाया
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन । जिले के बरेली थाना क्षेत्रान्तर्गत तेंदोनी नदी में नहाने गए 5 किशोर में से 2 के गहरे पानी में जाने से डूब गए। शनिवार दोपहर को बरेली के पास स्थित तेंदोनी नदी में 5 किशोर नहाने गए थे, जिनमें जुनेद पिता रफीक 16 वर्ष, मुईम खान पिता महबूब 17 वर्ष नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साथ गए 3 किशोर साजिद खान, साबिस खान, नईम खान ने काफी देर तक देखा, पर वह नहीं देखे। इसके बाद तीनों किशोर घर आए और परिजनों को इस बात की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बरेली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नगर गोताखोरों और होमगार्ड के सैनिकों को बुलाकर सर्चिंग चालू कर दी ।शनिवार को रात लगभग 8 बजे और दूसरे किशोर का शव रविवार को सुबह 7 बजे तेंदोनी नदी से गोताखोरों ने वोट की मदद से सर्च लाइट के सहारे शवों को खोजने में सहायता मिली।
गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा …
बरेली के थाना प्रभारी अमरेश बोहरे द्वारा बताया गया कि शनिवार को दोपहर तीन किशोर तेंदोनी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान हो सकता है नहाते-नहाते वह किशोर गहरे पानी में चले गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जैसे ही सूचना मिली हम तत्काल अपनी पुलिस टीम के साथ नदी घाट पर पहुंचे और होमगार्ड सैनिकों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्चिंग की गई। रात करीब 8 बजे और दूसरा शव रविवार को सुबह 7 बजे तेंदोनी नदी से दोनों किशोरों के शवों की खोज करने में मदद मिली।रविवार को मृतकों के शवों के पोस्ट मार्टम कराने सिविल अस्पताल बरेली भिजवाए गए।

Related Articles

Back to top button