मध्य प्रदेश

रोजगार मेला में शामिल 9 कंपियो में 237 बेरोजगार हुए चयनित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जनपद पंचायत प्रांगण में नगरपालिका अध्यक्ष संदीप लोधी के मुख्य आतिथ्य त व जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष व पार्षद अजय जाट के विशेष आतिथ्य एवं जिला रोजगार अधिकारी डॉ. एबी खान, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महाप्रबंधक आशुतोष गुप्ता, आईआईटी प्राचार्य प्रदीप ख़ातिरदार , श्रम अधिकारी जीएस मेहदेले , एसडीएम सौरभ मिश्रा , तहसीलदार प्रमोद उइके , ग्रामीण आजीविका मिशन समन्वयक सुधीर सोनी , कमलेश रघुवंशी एवं जिला पंचायत से राजेंद्र रघुवंशी सहित शामिल कंपिनियो के प्रतिनिधियों की उपस्थिती में रोजगार मेला संपन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में बेरोजगार पहुंचे और मेले का लाभ उठाया।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय , जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र , ग्रामीण आजीविका मिशन , जिला पंचायत एवं शासकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में संपन हुआ।
क्षेत्र के बेरोजगार युवा -युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से हर माह की द्वितीय मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है।
आज जो कंपनियों ने भाग लिया जिसमें 301 बेरोजगारों द्वारा पंजीयन कराया गया।
जिसमें 9 कंपिनियो द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार साक्षात्कार के बाद 237 बेरोजगारों को चयनित किया गया। वहीं शासन की विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों का बैंकों से स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने के लिए चयन कर प्रकरण संबंधित बैंकों को भेजे जा रहे हैं।
पंजीकृत 301 बेरोजगारों में से 9 कंपिनियो में शिवशक्ति एग्रीटेंक 39 , समर्थन ग्रुप 13 , पुखराज हेल्थकेयर 37 , नवभारत फर्टिलाइजर 07 , एनआईआईटी 04 , आर सेफ्टी 14 , माइड्रेट स्पोर्ट 25 , सागर ग्रुप मेन्युफेक्चिरिंग 12 एवं यशस्वी ग्रुप 86 इस प्रकार कुल 237 बेरोजगार युवा-युवतियों का चयन किया है।
एसडीएम सौरभ मिश्रा ने खुशी जाहिर करते हुए मेले की सफलता के लिए सभी सहयोगियों एवं शामिल कंपिनियो के प्रतिनिधियों का स्वागत के साथ आभार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button