मध्य प्रदेश
24 वर्षीय प्रियासिंह बनीं जिला पंचायत सदस्य, कलेक्टर मिश्रा ने सधन्यवाद दिया निर्वाचन प्रमाण पत्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में जिला पंचायत सदस्य पद पर विकासखण्ड ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत मंगेली के ग्राम धनवाही की 24 वर्षीय प्रिया सिंह सबसे कम उम्र मे सदस्य निर्वाचित हुई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया।
कलेक्टर मिश्रा ने सबसे कम उम्र में जिला पंचायत सदस्य बनने पर प्रिया सिंह को बधाई दी। प्रिया सिंह जिला पंचायत कटनी के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6 से निर्वाचित हुई है। उन्होने क्षेत्र का चतुर्मुखी विकास करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।



