धार्मिक

गुरु पूर्णिमा उत्सव में चारों ओर दिखी गुरु वंदना, गुरु दीक्षा संस्कार सहित प्रसिद्ध स्थानों में रहा भक्तों का जमावड़ा

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन उत्सव में भारी उत्साह उमंग भरा दिन रहा रविवार सुबह से ही भक्तों द्वारा अपने देवतुल्य धामों की ओर सभी परिवार समेत पहुंचा स्थान। गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर प्रभु वन्दना के साथ सभी धार्मिक स्थल पहुंच कर अपने अपने गुरु देव्यो के चरणों में शीश नमन करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। वही पुष्प माला, फल फूल के साथ गुरु दीक्षा लेकर स्थानीय लोगों ने उनका पूजन तिलक लगाकर किया।
दिव्य दर्शन करने पहुंचे अपने अपने गुरु धाम, गुरु पूर्णिमा महा पर्व को लेकर स्थानीय लोगों सहित आसपास के क्षेत्र निवासी ग्राम पंचायत वासी ने गुरु धाम पहुंच कर गुरु के चरणों में शीश नमन किया और उनका तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गोसलपुर धाम हनुमान मंदिर शिवदत्त जी महाराज, नरसिंह मंदिर खितौला नरसिंह दास महाराज, भरभरा धाम हनुमान मंदिर बनवारी दास महाराज, भडरा शैलेश्वर धाम महाराज, सिद्धधन धाम कुरै लोढ़ा पहाड़ बाल संत श्रीश्री 1008 जू महाराजा, कटाव धाम मझौली वेदन्ती महाराजा, धौरेश्वर धाम पानउमरिया ओमप्रकाश महाराज के साथ दिव्य गुरु गढ़ा धाम धीरेंद शास्त्री महाराज धाम छत्तरपुर सहित अन्य देव तुल्य स्थानों में पहुच कर पूर्ण लाभ सहित आशीर्वाद प्राप्त किया।
दिव्य दर्शन करने पहुंचे लोगों ने गुरु पूर्णिमा पर्व उत्सव में शामिल होकर भंडारा प्रसाद वितरण किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button